
चुन्नी से घोंटा पति का गला..., पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, पत्नी ही निकली हत्यारिन
AajTak
हैदराबाद के कुकटपल्ली में संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज एक मामला अब हत्या निकला है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 44 वर्षीय व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गई थी. मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है.
तेलंगाना में हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में एक संदिग्ध मौत का मामला पुलिस जांच के बाद हत्या में तब्दील हो गया है. कुकटपल्ली पुलिस ने 44 वर्षीय जग्गावरापु सुधीर रेड्डी की मौत के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पत्नी ने पति का गला घोंटकर उसकी हत्या की थी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे कुकटपल्ली स्थित ईनाडु हाइट्स में सुधीर रेड्डी अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए थे. अगले दिन सुबह 6 बजे मृतक की बहन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने शुरू में इसे संदिग्ध मौत मानते हुए बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया था.
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पंचनामा कराया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और परिजनों व अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सुधीर रेड्डी की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में तब्दील करते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया.
जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी 43 साल की जग्गावरापु ब्रह्मा ज्ञान प्रसन्ना को 19 जनवरी 2026 को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान प्रसन्ना ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने चुन्नी से अपने पति का गला घोंटकर हत्या की थी.
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने दावा किया कि उसका पति उसे लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा था. इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने प्रसन्ना को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और 19 जनवरी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कुकटपल्ली पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और अगर इस केस में कोई और तथ्य या साक्ष्य सामने आते हैं, तो उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






