
दिल्ली में बैठक, महाराष्ट्र पर तोल-मोल, कल लॉटरी सिस्टम पर फैसला... अगले 24 घंटे मेयर रेस के लिए अहम
AajTak
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के बाद अभी तक ये तय नहीं हो सका है कि किस शहर में किस पार्टी का मेयर होगा. मुंबई के बीएमसी से लेकर ठाणे तक मामले बीजेपी और शिंदे गुट के बीच फंसा हुआ है. यही वजह है कि मुंबई की लड़ाई का फैसला दिल्ली में होगा.
महाराष्ट्र नगर महापालिका चुनाव के बाद मेयर पद की लड़ाई मुंबई से दिल्ली तक पहुंच गई है. बीजेपी और शिंदे की शिवसेना ने भले ही 29 नगर निगम में से 23 में जीत दर्ज कर ली हो, लेकिन मेयर पद को लेकर दोनों के बीच सियासी खींचतान जारी है. मुंबई और ठाणे को लेकर सियासी पेंच फंसा हुआ है.
मुंबई मेयर की गुत्थी सुलझाने का नाम नहीं ले रही है. बीजेपी नेतृत्व अब इस मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया है और बुधवार को दिल्ली में बैठक कर कोई ठोस निर्णय निकालेगा.
वहीं, बीएमसी सहित तमाम मेयर पदों के आरक्षण का फैसला गुरुवार को राज्य का शहरी विकास मंत्रालय के लाटरी सिस्टम से तय होगा. ऐसे में अगले 24 घंटे मेयर रेस के लिए सबसे अहम माने जा रहे हैं.
मुंबई का मामला दिल्ली में सुलझेगा? देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका पर जीत हासिल करने के बाद से बीजेपी और शिंदे की शिवसेना के बीच मेयर पद को लेकर खींचतान जारी है. ऐसे में अब लड़ाई मुंबई की सड़कों से दिल्ली के सियासी गलियारे तक पहुंच गई है. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाया है, जिसके चलते एकनाथ शिंदे की शिवसेना को अपनी 'होटल पॉलिटिक्स' खत्म करनी पड़ी. अब इस मामले को सुलझाने के लिए दिल्ली में बैठक होने जा रही है, जिसमें मेयर के पद का रास्ता निकलेगा.
बीएमसी चुनाव में बीजेपी 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. उसने 137 सीटों पर चुनाव लड़ा था. वहीं, उसकी सहयोगी शिव सेना शिंदे गुट ने 91 सीटों पर चुनाव लड़ा था. उसे केवल 29 सीटों पर जीत मिली हैं. इस तह भाजपा-शिवसेना के गठबंधन महायुति को स्पष्ट बहुमत मिल गया है और महानगर में गठबंधन के मेयर बनने का रास्ता साफ हो गया है.
बीजेपी नेताओं का तर्क है कि अगर बीजेपी ने ज़्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा होता तो वे आसानी से 100 का आंकड़ा पार कर लेती. शिंदे खेमे का तर्क है कि उन्हें मुस्लिम-बहुल मुश्किल सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया गया. बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ताओं के समर्थन की कमी के कारण वे 11 सीटें बहुत कम अंतर से हार गए. इस गतिरोध को सुलझाने के लिए दिल्ली में एक अहम बैठक होनी है. इसके साथ ही मेयर पद को लेकर जारी सियासी संग्राम को भी खत्म करने की कवायद होगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






