
देर से घर पहुंचा पति तो हुई लड़ाई, महिला ने एक वर्षीय मासूम बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या
AajTak
महाराष्ट्र के लातूर में एक महिला का पति से देर घर पहुंचने पर विवाद हो गया. जिसके बाद उसने अपनी एक वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक महिला ने अपने पति के घर देर से आने पर बेटी की हत्या कर दी. एक एजेंसी के मुताबिक महिला का पति मजदूरी करता है. वह आए दिन घर देर से आता था. जिसको लेकर महिला कई बार उसे टोक भी चुकी थी. बावजूद इसके वह देर से ही घर आता था. ऐसे में महिला गुस्सा हो गई और घर आने पर उसके सामने ही झगड़े बाद एक साल की बेटी हत्या कर दी.
अधिकारी के मुताबिक 30 साल की महिला को सोमवार को श्याम नगर इलाके में हुई इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. जबकि उसका 34 साल का पति दिहाड़ी मज़दूर है. पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पति से झगड़े के बाद गुस्से में महिला ने कथित तौर पर घर से एक तेज़ चाकू उठाया और अपनी बेटी के चेहरे, पेट, सीने, कमर, सिर और प्राइवेट पार्ट्स पर वार कर दिया.
यह भी पढ़ें: मां ने बाहर खेलने से किया मना... 9वीं के छात्र ने कर ली आत्महत्या
आगे की जांच में जुटी है पुलिस
जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया. उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इधर पड़ोसियों ने बताया कि महिला का अपने पति से आए दिन विवाद होता था. कई बार पड़ोसियों की तरफ से दोनों को समझाया भी गया था. बावजूद इसके दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. सोमवार को महिला ने अपनी एक वर्षीय बेटी की हत्या कर दी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






