
मुस्लिम सियासत की नई प्रयोगशाला बना मालेगांव... ओवैसी की विरोधी ISLAM पार्टी अचानक कैसे उभरी?
AajTak
महाराष्ट्र का मालेगांव मुस्लिम राजनीति की नई प्रयोगशाला बनकर नगर निगम चुनाव में उभरा है. मालेगांव के मतदाताओं ने बीजेपी और कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है और उनकी पहली पसंद शेख आसिफ की इस्लाम पार्टी बनी है और विपक्षी दल के रूप में असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM है.
महाराष्ट्र नगर महापालिका चुनाव के बाद अब सभी की निगाहें इस बात पर लगी हैं कि मुंबई से लेकर ठाणे तक का मेयर कौन होगा. शिंदे के नेतृत्व वाला शहरी विकास विभाग गुरुवार को लॉटरी सिस्टम के जरिए मेयर पद के आरक्षण का फैसला कर लेगा. इस बार महाराष्ट्र में बदले मुस्लिम वोटिंग पैटर्न ने मालेगांव नगर महापलिका का सियासी गेम ही पूरी तरह से बदल दिया है, क्योंकि यहां के मतदाताओं ने महायुति और महाविकास अघाड़ी से अलग राह चुनी है.
मुंबई से लेकर पुणे और ठाणे तक भले ही बीजेपी और शिंदे की सियासी केमिस्ट्री हिट रही हो, लेकिन मुस्लिम बहुल मालेगांव में सियासी गेम पूरी तरह से अलग रहा. मालेगांव नगर निगम में इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र (ISLAM) पार्टी ने सबसे ज्यादा 35 सीटें जीतकर अब अपने मेयर बनाने जा रही है तो असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM मुख्य विपक्षी दल होगी.
महाराष्ट्र में भले ही 12 फीसदी मुस्लिम आबादी हो, लेकिन मालेगांव में 78 फीसदी से ज्यादा मुसलमान हैं. आजादी के बाद से अभी तक हुए चुनावों में मुस्लिम वोटर मालेगांव में कांग्रेस का समर्थन करते रहे. मुस्लिम वोटरों का यह ट्रेंड 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी दिखा, लेकिन इस बार के शहरी निकाय चुनाव में मालेगांव के मुसलमानों का मिजाज बदला हुआ नजर आया. यहां मुसलमानों की पहली पसंद ISLAM पार्टी बनी. ऐसे में सवाल उठता है कि ये पार्टी कब बनी और किसने बनाई?
ISLAM पार्टी कब बनी और किसने बनाई इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र, जिसका शार्ट नाम ISLAM है. इसका गठन कांग्रेस के पूर्व विधायक शेख आसिफ ने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले की थी. विधानसभा चुनाव में उन्हें सफलता तो नहीं मिली, लेकिन निकाय चुनाव में उन्होंने बाजी मार ली. अब मालेगांव में ISLAM पार्टी का मेयर बनने जा रहा है.
पूर्व विधायक शेख आसिफ दिवंगत नेता शेख रशीद के बेटे हैं. शेख आसिफ मालेगांव के मेयर के रूप में काम करने के बाद 2014 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे. कांग्रेस के साथ उनके रिश्ते विधायक बनने के बाद से ही बिगड़ने लगे थे और 2022 में यह मतभेद काफी बढ़ गया. इसके बाद शेख आसिफ ने कांग्रेस छोड़ दी और एनसीपी के साथ हाथ मिला लिया.
शेख आसिफ ने क्यों बनाई ISLAM पार्टी शेख आसिफ एनसीपी में भी बहुत दिन नहीं रह सके और उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला किया. इस तरह 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले शेख आसिफ ने इंडियन सेक्युलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र( ISLAM) नाम से पार्टी बनाई. महाराष्ट्र में मुस्लिम सियासत को खड़े करने के मकसद से पार्टी बनाई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






