
Rainfall Today: कर्नाटक में भारी बारिश, बरसात के पानी में डूबा सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु, कई जगह लंबा जाम
AajTak
Bengaluru Barish: बेंगलुरु में रातभर हुई बारिश के बाद जगह-जगह पानी भरने की तस्वीरें सामने आई हैं. भारी बारिश के चलते लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ रहा है. कर्नाटक में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है. दो दिन से जारी भारी बारिश का सिलसिला अभी थमता दिखाई नहीं दे रहा है. लगातार हो रही बारिश से आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त है.
IMD Rainfall Alert, Karnataka Barish: देश के कई राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है. उत्तर से दक्षिण तक कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश के चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है. बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भर गया है.
मूसलाधार बारिश की वजह से सिलिकॉन सिटी का हाल बेहाल है. बेंगलुरु में बीती रात से भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश से शहर में समंदर जैसी स्थिति है. सड़कों पर पानी भरा हुआ है. कोरमंगला सहित बेंगलुरु के कई हिस्सों में जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, भारी बारिश की वजह से सामान्य लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
बेंगलुरु में मराठाहल्ली-सिल्क बोर्ड जंक्शन रोड के पास जलभराव के कारण एक व्यक्ति उसमें फंस गया. उस व्यक्ति को स्थानीय सुरक्षा गार्डों द्वारा रेस्क्यू किया गया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
बता दें कि जुलाई के महीने में कर्नाटक में बारिश के कारण भारी बाढ़ आई थी, जिसके बाद बचाव अभियान और राहत कार्य करना पड़ा था. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भी केंद्र से वित्तीय सहायता लेनी पड़ी थी.
बेंगलुरु के पूर्व मराठाहल्ली में सुबह 3:15 बजे तक 125 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, महादेवपुरा डोड्डानेकुंडी में भी सुबह 3:15 बजे तक 125 मिमी बारिश दर्ज की गई. दक्षिण चोलनायकनहल्ली में रात 1 बजे तक 135 मिमी बारिश हुई है.
गौरतलब है कि कर्नाटक में एक जून से अब तक कुल 820 मिमी बारिश हुई है. बारिश के कारण राज्य के 27 जिले और 187 गांव प्रभावित हुए हैं. कर्नाटक सरकार के मुताबिक, राज्य में जून के महीने से बारिश की घटनाओं के कारण 7,647.13 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सरकार के मुताबिक, राज्य में जून महीने से वर्षा जनित घटनाओं के कारण 7,647.13 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









