
Rainfall Alert: उत्तराखंड में आज से प्री-मॉनसून बारिश, बिहार से बंगाल तक इन 20 राज्यों में बरसेंगे बादल, मौसम पर आया IMD का ये अलर्ट
AajTak
IMD के मुताबिक, उत्तराखंड में 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश को प्री-मॉनसून बारिश माना जाएगा. प्री-मॉनसून अवधि में पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. इन तीन दिनों के दौरान मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव की भी संभावना है. जबकि 25 जून को उत्तराखंड में आने की उम्मीद है.
जून का महीना आधे से ज्यादा गुजर चुका है. इस समय तक लगभग आधे देश में मॉनसून पहुंच जाता है लेकिन इस साल हालात अलग हैं. हालांकि, इसके बाद भी देश के अधिकतर राज्यों को गर्मी से राहत मिली हुई है और कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. लेकिन ये बारिश मॉनसून की वजह से नहीं बल्कि अन्य वजह से हो रही है.
आज इन राज्यों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने आज, 22 जून को भी कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का कहना है कि नई सैटेलाइट इमेज से ये पता चल रहा है कि आज उत्तरी पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी दिल्ली, उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, दक्षिण छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना हो सकती है. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में भी आज बारिश की संभावना.
कल से महाराष्ट्र में होगी मॉनसूनी बारिश
आईएमडी के मुताबिक, उत्तराखंड में 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश को प्री-मानसून बारिश के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा. प्री-मानसून अवधि में पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. इन तीन दिनों के दौरान मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव की भी संभावना है और 25 जून को यहां मॉनसून आने की उम्मीद है. बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि चक्रवात बिपरजोय की वजह से दस दिनों की देरी से दक्षिण-पश्चिम मानसून के अब और आगे बढ़ने की संभावना है. इसके साथ ही 23 से 25 जून के बीच ये मॉनसून मुंबई से टकरा सकता है.
मॉनसून के पहुंचने की सामान्य तारीख

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










