
Rahul Vaidya Disha Parmar Wedding: शादी के बाद कहां हनीमून के लिए जाएंगे राहुल वैद्य और दिशा परमार? सामने आया Plan
ABP News
राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को शादी करेंगे. राहुल ने अपने हनीमून डेस्टिनेशन और शादी की तैयारियों का खुलासा किया है. उनका कहना है कि वह वर्क कमिटमेंट की वजह से शादी की तैयारी नहीं कर पाए.
बिग बॉस 14 फेम और सिंगर राहुल वैद्य और दिशा परमार 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. जहां फैंस कपल को दूल्हा और दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, राहुल ने हाल ही में अपनी हनीमून प्लानिंग के बारे में बात की और खुलासा किया कि उन्हें अपनी शादी की तैयारियों के लिए वक्त ही नहीं मिल पाया है. राहुल वैद्य ने कहा कि वह बिग बॉस 14 के बाद खतरों के खिलाड़ी 11 में चले गए. उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक अपने हनीमून की डेस्टिनेशन तय नहीं की है. राहुल वैद्य TOI को दिए इंटरव्यू में कहा, "मुझे सच में कुछ भी प्लान बनाने का वक्त नहीं मिला. लेकिन मुझे लगता है, यह भी बहुत मजेदार है. फैक्ट यह है कि आपको कम समया में प्लानिंग करने और इसे अमल में लाने ज्यादा समय नहीं मिलता है."More Related News













