
Rahul Gandhi Birthday: 'देश में उपजी परिस्थितियों से करोड़ों युवा दुखी हैं, कार्यकर्ता उत्सव न मनाएं', बर्थडे पर राहुल गांधी का संदेश
AajTak
अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समझ नहीं आ रहा है कि देश क्या चाहता है. राहुल ने कहा था कि उन्हें अपने बिजनेसमैन दोस्तों की आवाज के अलावा कुछ नहीं सुनाई दे रहा है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज 52वां जन्मदिन है. उन्होंने अपने जीवन के 51 साल पूरे कर लिए हैं. अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर राहुल गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों से किसी तरह का उत्सव न मनाने की अपील की है. राहुल गांधी ने शनिवार की शाम को इस संबंध में एक संदेश जारी किया.
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि मैं देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि मेरे जन्मदिन के अवसर पर कल किसी तरह का उत्सव न मनाएं. उन्होंने कहा कि देशभर में उपजी परिस्थितियों से हम सभी चिंतित हैं, करोड़ों युवाओं का मन दुखी है. हम इन युवाओं की, करोड़ों परिवारों की पीड़ा को साझा करें, उनके साथ खड़े हों.
बता दें कि सेना में भर्ती की नई स्कीम 'अग्निपथ योजना' का पूरे देश में विरोध हो रहा है. बिहार, यूपी, राजस्थान, तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के युवा सड़कों पर उतर कर विरोध दर्ज करा रहे हैं. उनके विरोध ने हिंसक रूप ले लिया है. उधर, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भी केंद्र सरकार से इस योजना को वापस लेने की अपील की है. राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा है कि जब भारत को 2 मोर्चों पर खतरों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे समय अग्निपथ योजना से हमारे सशस्त्र बलों का परिचालन प्रभावित होता है. भाजपा सरकार को सेना की गरिमा, परंपराओं, वीरता और अनुशासन से समझौता करना बंद करना चाहिए.
सोनिया गांधी की तबीयत भी नहीं है ठीक
उधर, राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी की तबीयत भी ठीक नहीं है. 17 जून को कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी का हेल्थ अपडेट जारी किया गया था. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि सोनिया को कोरोना हुआ था. फिर 12 जून को उनकी नाक से खून आया था, इसके बाद उनको दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. फिलहाल सोनिया हॉस्पिटल में ही हैं.
ये भी पढ़ें

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










