
Putin को मनाने में फ्रेंच राष्ट्रपति नाकाम, आगे क्या करेगा रूस? देखें एक्सपर्ट्स की राय
AajTak
आज यूक्रेन पर रूसी हमले का नौवां दिन है. पिछले आठ दिनों से जो कहर रूसी सेना यूक्रेन पर ढा रही है, वो आज भी जारी है. चेर्नीहीव में रूस की जबरदस्त बमबारी में 33 यूक्रेनियों की मौत हो गई है. आज रूस ने यूक्रेन के जेपोरीजिया न्यूक्लियर प्लांट पर हमला कर दिया. हमले के बाद यहां आग लग गयी जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका. माइकोलेव पर भी रूसी सेना जबरदस्त बम बरसा रही है. कल के फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की. लेकिन इमैनुएल मैक्रों भी पुतिन को मनाने में नाकामयाब रहे. अब सवाल ये है कि रूस का अगला कदम क्या होगा? देखें एक्सपर्ट की राय.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










