
Punjab Politics: बाहरी लोग, पंजाब का विकास... देखें किन मुद्दों पर आमने-सामने आये केजरीवाल-चन्नी
AajTak
मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित हुए पंचायत आजतक पंजाब में बड़ी-बड़ी पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की. इस मंच पर से एक दूसरे पर सवालो के बौछार किये गए, आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए, पंजाब में जीत के दावे किये गए और अपने चुनावी वादों को भी दोहराया गया. पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो कई मुद्दों पर आमने-सामने आये. चन्नी ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को काले अंग्रेज बताया और कहा कि वो बाहर से प्रदेश लूटने आये हैं. इस पर दिल्ली सीएम ने कहा कि ये गाली-गलौज की भाषा है. पंजाब के विकास, पीएम की सुरक्षा में सेंध, आदि मुद्दों पर देखें दोनों ने क्या कहा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










