
Punjab Election: पंजाब में राहुल का आज बड़ा शो, 117 उम्मीदवारों संग स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था
AajTak
Rahul Gandhi visit to Amritsar-Jalandhar: राहुल गांधी 27 जनवरी यानी आज अमृतसर और जालंधर से पंजाब में कांग्रेस के चुनावी अभियान का बिगुल फूंकेंगे. पंजाब कांग्रेस में मची कलह के बीच सभी 117 उम्मीदवारों को एक साथ लाकर राहुल एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करेंगे.
Rahul Gandhi visit to Amritsar-Jalandhar: राहुल गांधी आज पंजाब में कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का बिगुल फूंकने जा रहे हैं. इस दौरान वह पार्टी के सभी 117 विधानसभा उम्मीदवारों के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकेंगे और लंगर सेवा में भाग लेंगे. नेतृत्व परिवर्तन के बाद पंजाब में राहुल का यह पहला दौरा है.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









