
Punjab Election: नवजोत सिंह सिद्धू ने पहचानने से कर दिया था इनकार, अब बहन ने दिखाई परिवार की फोटो
AajTak
सिद्धू की बहन सुमन तूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवजोत सिंह सिद्धू पर आरोप लगाया कि उनके पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद नवजोत ने उनकी मां निर्मल भगवंत और बड़ी बहन को घर से बाहर निकाल दिया था. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, नवजोत सिंह सिद्धू काफी निर्दयी हैं.
नवजोत सिंह सिद्धू की NRI बहन सुमन तूर ने सिद्धू और उनके परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें जारी की है. दरअसल, चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेस कर सुमन तूर ने सिद्धू पर अमानवीय व्यवहार और ज्यादतियां करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. तूर ने कहा, नवजोत सिद्धू ने झूठा बयान दिया कि मेरे माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए थे. तूर ने कहा, नवजोत सिंह सिद्धू काफी निर्दयी हैं. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर ने सुमन तूर को पहचानने से ही इनकार कर दिया था, जिसके बाद सुमन की ओर से फोटोज जारी की गई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










