
Punjab Election: चुनाव नतीजों से पहले कैप्टन अमरिंदर ने की अमित शाह से मुलाकात, पंजाब को लेकर दिया ये बयान
ABP News
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है.
Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आ रहे हैं. वहीं, नतीजो से पहले आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) के नेता कैप्टन (Amarinder Singh) ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. ये मुलाकात गृहमंत्री के आवास पर ही हुई.
कैप्टन अमरिंदर की इस मुलाकात पर जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवला किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, मैंने अमित शाह के साथ सामान्य चर्चा की है. परिणाम आने के बाद विस्तृत चर्चा होगी. उन्होंने बताया कि, उन्होंने अमित शाह से पंजाब पर आम चर्चा की है इस बैठक का चुनाव से कोई नाता नहीं.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












