
Punjab Crime: अमृतसर में मंदिर के बाहर हुआ था विस्फोट, पंजाब पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया संदिग्ध आरोपी
AajTak
अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए संदिग्ध की पहचान बल गांव निवासी गुरसिदक सिंह के रूप में हुई है, जबकि फरार होने वाले दूसरे संदिग्ध आरोपी की पहचान राजासांसी निवासी विशाल के रूप में हुई है.
Punjab Amritsar Temple Explosion Suspect Encounter: पंजाब के अमृतसर में एक मंदिर के बाहर हुए विस्फोट की घटना का संदिग्ध आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. जबकि, एक दूसरा संदिग्ध आरोपी भागने में कामयाब हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है. पुलिस ने दोनों संदिग्धों की शिनाख्त कर ली है.
दरअसल, अमृतसर ठाकुर द्वार मंदिर के बाहर 15 मार्च को एक विस्फोट हुआ था, जब एक व्यक्ति ने विस्फोटक उपकरण मंदिर की ओर फेंका था, जिससे मंदिर की दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और खिड़कियों के शीशे टूट गए थे. तभी से पुलिस इस वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में जुट गई थी.
अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पीटीआई को बताया कि मुठभेड़ में मारे गए संदिग्ध की पहचान बल गांव निवासी गुरसिदक सिंह के रूप में हुई है, जबकि फरार होने वाले दूसरे संदिग्ध आरोपी की पहचान राजासांसी निवासी विशाल के रूप में हुई है.
पुलिस कमिश्नर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्धों को पुलिस टीम ने रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चला दीं. उनकी फायरिंग में हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि एक गोली इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी में लगी.
इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर पांच राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. जिसमें गुरसिदक सिंह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई, जबकि विशाल भागने में सफल रहा, पुलिस आयुक्त भुल्लर ने कहा कि उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.
पुलिस के मुताबिक, गुरसिदक सिंह बंदूक की नोक पर छीनाझपटी के दो मामलों में शामिल था और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था. विशाल पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. इससे पहले, पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने कहा कि विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर पुलिस ने मंदिर पर हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगा लिया है.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









