
Punjab: 21 साल का कबड्डी खिलाड़ी अरेस्ट, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी को सप्लाई किए थे हथियार
AajTak
पंजाब पुलिस ने इनपुट के बाद 21 साल के कबड्डी प्लेयर जसकरण सिंह उर्फ करण को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई के बेहद करीबी गैंगस्टर बलदेव चौधरी को मार्च में हथियार सप्लाई किए थे. सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से इन हथियारों की कड़ी जोड़कर देखी जा रही है.
पंजाब पुलिस ने इनपुट के आधार पर 21 साल के कबड्डी प्लेयर जसकरण सिंह उर्फ करन को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि जसकरण ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बेहद करीबी बलदेव चौधरी को मार्च में हथियार सप्लाई किए थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जो हथियार जसकरण ने बिश्नोई गैंग के शूटर को दिए थे, कहीं उनका इस्तेमाल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में तो नहीं किया गया था.
पुलिस ने बताया कि पटियाला जिले के भादसों निवासी कबड्डी खिलाड़ी जसकरण सिंह उर्फ करण को इस साल मार्च में गैंगस्टर गोल्डी बरार से 3 हथियार मिले थे. करण ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने बरार के कहने पर उन तीन हथियारों को अलग-अलग लोगों में बांट दिया था, जिनमें बलदेव चौधरी भी शामिल था. हालांकि, बाद में बलदेव ने एक हथियार वापस कर दिया था. बाकी के दो लोगों को वह व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता. बता दें कि लॉरेंस का सहयोगी बलदेव चौधरी पहले से ही एक ट्रांसपोर्टर को पीटने और अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस हिरासत में है.
जसकरण ने पुलिस को बताया कि वह गोल्डी बरार के चचेरे भाई और पूर्व छात्र नेता गुरलाल बरार का दोस्त था. वह गुरलाल के जरिए ही गोल्डी बरार के संपर्क में आया था. दोस्त गुरलाल की हत्या के बाद, गोल्डी बरार एक कॉलिंग ऐप के माध्यम से उसके संपर्क में था. माना जाता है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी गोल्डी बरार कनाडा में बैठा है.
बता दें कि बलदेव चौधरी को बीते 19 जून को ही अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था. उसे बंद लॉरेंस बिश्नोई का बेहद करीबी दोस्त माना जाता है. चौधरी ही बिश्नोई की मां की भी देखभाल करता था और अक्सर उसे अपने बेटे से मिलने के लिए दिल्ली तिहाड़ जेल ले जाता था. बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद है. उससे भी मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पूछताछ की गई.
गौरतलब कि पंजाबी गीतकार शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी. उनको मानसा जिले में उनके गांव मूसा के पास मारा गया था. तब उनकी गाड़ी पर बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की थी. इस हत्याकांड के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा में बैठे उसके सहयोगी गोल्डी बरार का हाथ था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








