
Punjab: मंदीप सिंह अमेरिका से डिपोर्ट होकर अमृतसर लौटे, सुनाई 'डंकी रूट' की खौफनाक कहानी
AajTak
अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर लौटे अमृतसर निवासी मनदीप सिंह ने अपनी आपबीती सुनाई. अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचने के लिए उन्होंने जंगलों में दिन-रात सफर किया, ऊंचे झरनों को पार किया और भूखे रहकर कई दिन गुजारे. अमेरिका में उन्हें अपमानित किया गया, पगड़ी फेंकी गई और हाथ-पैर बांधकर भारत भेजा गया.
अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर लौटे अमृतसर लौटे मनदीप सिंह की कहानी दिल दहला देने वाली है. बेहतर भविष्य की तलाश में निकले मनदीप को अमेरिकी अधिकारियों के अमानवीय व्यवहार और दर्दनाक सफर का सामना करना पड़ा.
मनदीप सिंह ने बताया कि अमेरिका पहुंचने के लिए उन्होंने चार दिनों तक घने जंगलों में पैदल सफर किया, 30 फुट ऊंचे झरनों को नाव से पार किया और कार में कई दिनों तक सफर किया. इस खतरनाक सफर के दौरान 70 दिनों तक सिर्फ मैगी खाकर जिंदा रहने वाली गीता जैसी घटनाएं भी सामने आईं.
अमेरिका में अपमान और यातना
मनदीप सिंह ने बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया. उनकी पगड़ी उतारकर कूड़ेदान में फेंकी. हाथ-पैर बांध दिए गए और सिर खुला छोड़ दिया गया. विमान से अमृतसर लाने से पहले बेड़ियां और हथकड़ियां हटा दी गईं. 30 घंटे की लंबी उड़ान में उन्हें खाने के लिए सिर्फ एक सेब और एक पैकेट चिप्स दिया गया.
मनदीप सिंह भारतीय सेना में 17 साल तक सेवा कर चुके हैं. उन्होंने अमेरिका जाने के लिए एजेंटों को अपनी पूरी जीवनभर की कमाई यानी 40 लाख रुपये दे दिए. इसके अलावा 14 लाख रुपये का चेक भी एजेंटों को उधार दिया, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया.
एजेंटों को दी जीवनभर की कमाई

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










