
मोहाली में कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की हत्या, सेल्फी के बहाने फायरिंग, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी
AajTak
मोहाली में चल रहे एक प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मैदान में मौजूद कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया पर गोलियां चला दी गईं. खचाखच भरे स्टेडियम में अचानक गोलियों की आवाज से दहशत फैल गई. हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए.
पंजाब के मोहाली के सोहाना इलाके में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक प्राइवेट कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान मोटरसाइकिल पर आए 2-3 अज्ञात हमलावरों ने जमकर गोलियां बरसाई. इस फायरिंग में कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर राणा बलाचौरिया को चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से में चार से पांच गोलियां लगीं. उनको आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.
मोहाली के पुलिस अधीक्षक हरमनदीप हंस के मुताबिक, हमलावर सेल्फी खिंचवाने के बहाने खिलाड़ियों के पास पहुंचे थे. जैसे ही राणा बलाचौरिया रुके, उन्होंने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. उनको तुरंत मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी रही. कुछ देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि गोलियां बेहद करीब से चलाई गईं.
पुलिस के अनुसार, हमलावर वारदात के बाद मोटरसाइकिल पर फरार हो गए. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और CCTV फुटेज के साथ-साथ सोशल मीडिया गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है. इस हत्याकांड के पीछे गैंगस्टर लिंक की आशंका भी जांच के दायरे में है. हालांकि, इस वारदात के पीछे बंबीहा गैंग का नाम सामने आ रहा है, लेकिन पुलिस ने इसे लेकर कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की है.
पुलिस यह भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या इस वारदात का किसी मशहूर पंजाबी सिंगर से कोई कनेक्शन है, जो फायरिंग से कुछ देर पहले कबड्डी वेन्यू पर आने वाला था. वहीं, बंबीहा गैंग के नाम से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें सोहाना में राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. इस वारदात को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बदले से जोड़ा गया है.
पंजाबी में लिखे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है...
सभी को सत श्री अकाल, आज मोहाली सोहाना साहिब कबड्डी कप में राणा बलचौरिया की हत्या कर दी गई. मैं डोनी बाल शगनप्रीत, मोहब्बत रंधावा, अमर खेवा प्रभदासुवाल और कौशल चौधरी इस मर्डर की जिम्मेदारी लेते हैं. यह आदमी जग्गू खोटी और लॉरेंस बिश्नोई के साथ हमारे खिलाफ काम करता था. इसने सिद्धू मूसेवाला के कातिल को पनाह दी और खुद आदमियों का ध्यान रखा. आज हमने राणा को मारकर अपने भाई मूसेवाला का बदला ले लिया. यह काम हमारे मक्खन अमृतसर और डिफॉल्टर करण ने किया था. आज से मेरी सभी प्लेयर्स और उनके पेरेंट्स से रिक्वेस्ट है कि कोई भी जग्गू खोटी और हैरी टॉट की टीम में न खेले और नतीजा वही होगा. हमें कबड्डी से कोई एलर्जी नहीं है. हम बस खोटी और हैरी टॉट की कबड्डी में कोई दखल नहीं चाहते, इंतजार करो और देखो.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











