
व्हील चेयर पर नजर आए लालू यादव, आंखों के इलाज के लिए पटना से दिल्ली रवाना
AajTak
लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं. उन्हें पिछले कुछ दिनों से आंख की समस्या थी, जिसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से काउंसलिंग और मेडिकल जांच कराई जायेगी. उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी उनके साथ दिल्ली गई हैं.
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य जांच के लिए पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालू यादव दिल्ली में विशेषज्ञ डॉक्टरों से काउंसलिंग लेंगे और उनका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा.
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें आंख संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्होंने दिल्ली जाने का फैसला किया.
लालू यादव के साथ उनकी बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं. मीसा लंबे समय से अपने पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही हैं और इलाज के दौरान भी उनके साथ मौजूद रहती हैं. दिल्ली में विशेषज्ञों की टीम उनकी जांच करेगी और आवश्यक हो तो आगे का इलाज शुरू किया जाएगा.
लालू प्रसाद यादव पहले भी किडनी ट्रांसप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियों के चलते दिल्ली के अस्पतालों में इलाज करवा चुके हैं. उनकी नियमित मेडिकल निगरानी होती रहती है. आंख की समस्या सामने आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर इलाज के लिए दिल्ली जाना जरूरी हो गया है.
यह भी पढ़ें: लैंड फॉर जॉब स्कैम में फिर टली सुनवाई, लालू एंड फैमिली पर अब इस दिन तय होंगे आरोप
आरजेडी के नेताओं ने इस मौके पर कहा है कि यह एक नियमित चिकित्सा जांच है और कोई चिंता की बात नहीं है. पार्टी ने उम्मीद जताई है कि जांच के बाद लालू यादव जल्द ही पटना लौट आएंगे. परिवार और करीबी इस समय डॉक्टरों की सलाह का इंतजार कर रहे हैं.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










