
धांगरी से रियासी और पहलगाम तक... जानिए कौन है साजिद जट्ट, जिसके खिलाफ NIA ने दाखिल की चार्जशीट
AajTak
NIA ने पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड, LeT/TRF कमांडर साजिद जट्ट के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. पाकिस्तानी नागरिक जट्ट पर ₹10 लाख का इनाम है. वह धांगरी और रियासी जैसे कई बड़े आतंकी हमलों का मुख्य साजिशकर्ता रहा है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के टॉप कमांडर साजिद जट्ट को मास्टरमाइंड बताते हुए चार्जशीट दाखिल की है. ₹10 लाख का इनामी यह पाकिस्तानी आतंकी कश्मीर में आतंक के कई बड़े हमलों का सूत्रधार रहा है.
साजिद जट्ट, जिसका असली नाम हबीबुल्लाह मलिक है, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कसूर जिले का रहने वाला है. वह सैफुल्लाह, नूमी, नुमान, लंगड़ा, अली साजिद, उस्मान हबीब और शानी जैसे कई उर्फ नामों से जाना जाता है. अक्टूबर 2022 में उसे UAPA के तहत ‘व्यक्तिगत आतंकी’ घोषित किया गया.
जांच एजेंसियों को शक है कि साजिद जट्ट पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) हेडक्वार्टर से आतंकी गतिविधियों का संचालन करता है. वह TRF का ऑपरेशनल चीफ होने के साथ-साथ घाटी में भर्ती, फंडिंग और घुसपैठ का पूरा नेटवर्क संभालता है.
यह भी पढ़ें: लश्कर कमांडर साजिद जट्ट था पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड, NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा
2023–2025 के बड़े आतंकी हमले, जिनसे जुड़ा नाम साजिद जट्ट का नाम
NIA के मुताबिक, साजिद जट्ट 2023 से 2025 के बीच हुए कई बड़े हमलों से जुड़ा रहा है. साजिद जट्ट पर हाइब्रिड आतंकियों को लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल सपोर्ट देने का आरोप भी है. यही नहीं साजिद जट्ट को कश्मीर में आतंकी नेटवर्क का सबसे खतरनाक चेहरा माना जाता है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











