
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड: 25 मौतों के जिम्मेदार लूथरा ब्रदर्स कल पहुंचेंगे दिल्ली, कोर्ट में होगी पेशी
AajTak
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में 25 मौतों के मामले में सह-मालिक लूथरा ब्रदर्स मंगलवार को थाईलैंड से दिल्ली पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर पुलिस टीम मौजूद रहेगी और दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाइटक्लब के सह-मालिक लूथरा ब्रदर्स-गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा मंगलवार दोपहर थाईलैंड से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोनों इंडिगो की फ्लाइट से दोपहर करीब 1:45 बजे दिल्ली उतरेंगे.
दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम मौजूद रहेगी. एयरपोर्ट से दोनों को सीधे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है.
इस बीच, बॉम्बे हाईकोर्ट ने रोमियो लेन नाइटक्लब से जुड़े एक सिविल केस को जनहित याचिका (PIL) में बदलते हुए सख्त टिप्पणी की कि “इस त्रासदी के लिए किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा.”
अग्निकांड में हुई 25 की मौत
उधर, थाईलैंड की अदालत में भी लूथरा ब्रदर्स से जुड़े केस पर अगली कार्रवाई तय हो सकती है. आग की घटना के बाद दोनों फुकेट भाग गए थे, जिनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. 11 दिसंबर को थाई अधिकारियों ने भारतीय मिशन के हस्तक्षेप के बाद उन्हें हिरासत में लिया.
यह भी पढ़ें: गोवा अग्निकांड: मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स पर कसा शिकंजा, थाईलैंड से भारत लाने की प्रक्रिया तेज

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











