
दिल्ली में क्लास 5th तक स्कूल बंद, जहरीली हवा के बीच सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
दिल्ली में लगातार गंभीर वायु प्रदूषण और बढ़ते AQI को देखते हुए सरकार ने नर्सरी से कक्षा पांच तक की ऑफलाइन कक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी हैं. अगली सूचना तक पढ़ाई ऑनलाइन होगी. यह आदेश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा.
दिल्ली में लगातार बिगड़ती हवा और गंभीर वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है. सरकार ने नर्सरी से कक्षा पांच तक के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी हैं. अब अगली सूचना तक इन कक्षाओं की पढ़ाई केवल ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी.
यह आदेश दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा. सरकार का कहना है कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है.
AQI को देखते हुए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला
बीते कुछ दिनों में दिल्ली की हवा का स्तर इस कदर खराब हुआ कि सरकार को ग्रैप चार लागू करना पड़ा. राजधानी में AQI लगातार गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. सुबह और रात के समय धुंध की मोटी परत देखी जा रही है और कई इलाकों में विजिबिलिटी भी कम हो गई है.
दिल्ली इस समय वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रही है. इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं. वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक इकाइयों से होने वाला उत्सर्जन, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और मौसम की परिस्थितियां मिलकर हालात को और खराब कर रही हैं. बढ़ते प्रदूषण को लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधा है.
रेखा गुप्ता को देखते ही दिल्ली का युवा बोले AQI, AQI, AQI…. ये क्यों आई ये क्यों आई ये क्यों आई pic.twitter.com/mPJAuEENw2

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.










