
Punjab: बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, जमकर मारपीट... बुलानी पड़ी पुलिस
AajTak
Punjab News: फिरोजपुर में बिजली कनेक्शन काटे जाने को लेकर गांव के लोगों और बिजली कर्मचारियों में झड़प हो गई. जिसमें दोनों ओर से लोग जख्मी हो गए.
Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है. ये कर्मचारी हल्का गुरु हर सहाय के गांव चक सिंगारवाला में इलेक्ट्रिसिटी बिल की रिकवरी करने के लिए गए थे. तभी विवाद होने पर ग्रामीणों ने इन कर्मचारियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की. पुलिस ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद उन बिजली कर्मचारियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया.
दरअसल, पंजाब में आम आदमी पार्टी (एएपी) की सरकार बनने के बाद हर विभाग में अधिकारियों की ओर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. जिसके तहत पावरकॉम गुरु हर सहाय के डिफॉल्टर लोगों के इलेक्ट्रिसिटी बिल इकट्ठे किए जा रहे थे. साथ ही जिन लोगों की ओर से बिल नहीं भरे जा रहे थे. उनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं. इसी क्रम में पावरकॉम के अधिकारी और कर्मचारी गांव चक सिंगारवाला पहुंचे.
इस दौरान ग्रामीणों ने पावरकॉम कर्मचारियों की कार्रवाई का विरोध किया. बिजली कनेक्शन काटे जाने को लेकर गांव के लोगों और बिजली कर्मचारियों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने लड़ाई का रूप धारण कर लिया जिसमें दोनों तरफ से लोग जख्मी हुए. घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. सूचना मिलने पर डीएसपी अरुण मुंडन पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.
बिजली कर्मचारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में गांव के लोग वहां पहुंच गए. लोगों ने उनके साथ मारपीट की. हमें एक कमरे में कई घंटे तक बंदी बनाकर रखा. जब हमने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी तब उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बताया. पुलिस के पहुंचने पर ही सभी बिजली कर्मचारी बच पाए.
बिजली बोर्ड के एसडीओ रमेश मक्कड़ ने बताया, 'पंजाब सरकार के ऑर्डर के अनुसार जो लोग डिफॉल्टर हुए हैं. उनके मीटर उतारे जा रहे हैं. बुधवार को हमारी पूरी टीम गांव में पहुंची थी. इन लोगों ने विरोध किया और हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट की. उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी कर्मचारियों को छुड़वाया.'
दूसरी ओर, भारतीय किसान यूनियन के वर्कर्स ने बताया बिजली बोर्ड के कर्मचारी 3-4 गाड़ियां भरकर गुंडे लेकर आए थे, जिन्होंने गांव में आकर जबरन मीटर उतार कर गुंडागर्दी की. इसी बात को लेकर तकरार बढ़ गई. गांववासियों और बिजली कर्मचारियों में झड़प हो गई. 3 लोग जख्मी हो गए हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर है. जिसको मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है. उन्होंने कहा अगर हमें इंसाफ नहीं मिला तो धरना प्रदर्शन भी करेंगे.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








