
Punjab: जीजा-साले की 15 साल पुरानी लड़ाई… कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को 31 जनवरी तक मिला स्टे
AajTak
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को 2 साल की सजा मामले में 31 जनवरी तक स्टे मिला है. 24 जनवरी को संगरूर कोर्ट में तकरीबन 8 घंटे तक लंबी चौड़ी बहस हुई थी. अब इस मामले में 31 जनवरी को संगरूर कोर्ट में सुनवाई होगी. मंत्री अमन अरोड़ा अब 26 जनवरी को झंडा लहरा सकेंगे. जीजा के साथ चल रहे 15 साल पुराने घरेलू विवाद के मामले में उन्हें 2 साल की सजा हुई थी.
जीजा-साले के 15 साल पुराने घरेलू झगड़े में पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को संगरूर की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 31 जनवरी तक स्टे दे दिया है. जीजा रजिंदर दीपा ने उनके खिलाफ केस किया था, जिसमें अमन अरोड़ा और उनकी मां सहित नौ लोगों को दो-दो साल की सजा हुई थी.
इस फैसले के बाद पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को थोड़ी राहत मिली है. लिहाजा, अब अमन अरोड़ा 26 जनवरी को तिरंगा झंडा लहरा सकेंगे. बताते चलें कि 24 जनवरी को संगरूर की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और उनके जीजा रजिंदर दीपा के वकीलों के बीच लंबी चौड़ी बहस हुई थी.
संगरूर कोर्ट ने आज गुरुवार को सजा के मामले में 31 जनवरी तक स्टे दे दिया है. मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी. कोर्ट के फैसले के बाद अमन अरोड़ा ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है. लाखों लोगों की दुआएं काम आई हैं. वहीं दूसरी तरफ उनके जीजा राजेंद्र दीपा ने कहा कि हमें कोर्ट पर पूरा विश्वास है, फैसला हमारे पक्ष में जाएगा.
संगरूर कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद मिला स्टे
2 साल की सजा मामले में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की ओर से संगरूर डिस्टिक कोर्ट में 8 जनवरी को अपील की गई थी. इसको लेकर अगली सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख मिली थी. उसके बाद 19 जनवरी को सुनवाई होनी थी. मगर, उससे पहले उनके जीजा राजेंद्र दीपा हाईकोर्ट चले गए कि हमारी बात कोर्ट में पूरी तरह सुनी जाए.
इसको लेकर हाईकोर्ट की ओर से 24 जनवरी को संगरूर कोर्ट में दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही फैसला देने के लिए कहा गया. इसके लिए संगरूर में जज आरएस राय की अदालत में 24 जनवरी को सुनवाई हुई. दोनों ही पक्षों को ध्यान के साथ सुना गया. उनके वकीलों के बीच लंबी चौड़ी बहस हुई.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








