
PUBG Mobile की हो रही भारत वापसी? यहां से मिला हिंट
AajTak
PUBG कॉर्पोरेशन ने प्रोफेशनल सोशल मीडिया नेटवर्क LnkedIn पर एक भारत के लिए एक जॉब के बारे में जानकारी दी है. और ये पोस्ट कंपनी के काफी महत्वपूर्ण पद के लिए निकाली गई है.
PUBG कॉर्पोरेशन ने प्रोफेशनल सोशल मीडिया नेटवर्क LnkedIn पर एक भारत के लिए एक जॉब के बारे में जानकारी दी है. और ये पोस्ट कंपनी के काफी महत्वपूर्ण पद के लिए निकाली गई है. सियोल बेस्ड गेम डेवलपर ने देश में प्रोडक्ट मैजेर के पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली है. लिस्टिंग के मुताबिक, कंपनी ऐसे कैंडिडेट की तलाश कर रही है जिसे गेमिंग प्रोडक्ट मैनेजमेंट का 3 से 5 साल का एक्सपीरिएंस हो. कंपनी को ऐसे शख्स की तलाश है जो कंपनी को लोकेलाइज्ड फीचर डेवलप करने में मदद करे. साथ ही जो एनालिटिक्स का भी ध्यान रखे और मार्केट और कंपीटिशन पर भी नजर रखे. पबजी कॉर्पोरेशन द्वारा निकाली गई वेकेंसी को 'क्या पबजी भारत में जल्द वापसी करेगा?' सवाल के जवाब के रूप में देख सकते हैं. इस वैकेंसी से समझा जा सकता है कि कंपनी अभी भी देश में ग्रोथ करने के बारे में सोच रही है और इसलिए टीम मजबूत कर रही है. यानी कंपनी को पबजी से जल्द बैन हटने की उम्मीद अभी भी बरकरार है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










