
President Murmu: जिंदगी में 4 बड़े हादसे, डिप्रेशन की भी शिकार! देखें द्रोपदी मुर्मू की जिंदगी का सफर
AajTak
President Murmu: गुरूवार के दिन भारत को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति मिली. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब द्रौपदी मुर्मू डिप्रेशन में चली गईं थी. उनका आत्मविश्वास कहीं खो गया. अब द्रौपदी मुर्मू से जुड़े 4 हादसों की कहानी देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मुंह से बातें सुनकर आपको हैरानी हो सकती है. लेकिन उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है. जिसमें वो एक के बाद एक निजी क्षति के बावजूद चट्टान की तरह खड़ी रहीं साल 2010 से 2014 के बीच द्रौपदी के 2 बेटों और पति की मौत हो गईं. उनकी जिंदगी में शून्यता आ गई. देखें द्रोपदी मुर्मू की ये कहानी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









