
President Kovind Farewell: 'देशवासियों का सदैव आभारी रहूंगा', विदाई समारोह में बोले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
AajTak
President Ramnath Kovind Speech: देश के निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शनिवार को संसद में सेंट्रल हॉल में विदाई दी गई. इस दौरान, विदाई समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. विदाई समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में सभी देशवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि 'मैं सदैव देशवासियों का आभारी रहूंगा', वहीं आगे राष्ट्रपति ने कहा कि 'देश के लिए अहम मुद्दों पर काम जरूरी है और पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए. इस वीडियो में देखें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का पूरा संबोधन.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










