
Post Raj Kundra Bail, Shilpa Shetty share post: पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को मिली बेल, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने किया पहला पोस्ट
AajTak
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति पोर्नोग्राफी केस में फंसने की वजह से जेल में थे. मुश्किल वक्त में शिल्पा शेट्टी ने खुद को संभाला और परिवार को भी. अब एक्ट्रेस के लिए सब कुछ पहले से थोड़ा ठीक नजर आ रहा है. उनकी बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी से बाहर आ गई हैं और अब राज कुंद्रा को भी बेल मिल गई है.
इंसान के जीवन में बुरा वक्त आता-जाता रहता है. मगर उसमें भी सकारात्मकता ढूंढ़ लेना जीवन जीने की कला है. पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के जीवन में सबकुछ सही नहीं चल रहा था. एक्ट्रेस के पति पोर्नोग्राफी केस में फंसने की वजह से जेल में थे. साथ ही उनका साथ देने के लिए बहन शमिता शेट्टी भी नहीं थीं. मगर एक्ट्रेस ने ऐसे में अकेले ही खुद को संभाला और परिवार को भी. अब एक्ट्रेस के लिए सब कुछ पहले से थोड़ा ठीक नजर आ रहा है. उनकी बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी से बाहर आ गई हैं और अब राज कुंद्रा को भी बेल मिल गई है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











