
Poonam Pandey: उर्फी से लेकर राखी तक..., पहले भी चर्चा में आए बड़ी हस्तियों के पब्लिसिटी ड्रामे
AajTak
Poonam Pandey Alive: इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुई पूनम पांडे की मौत की खबर मिस्ट्री बन गई थी. लेकिन अब पूनम ने खुद एक वीडियो जारी कर कहा है कि वे जिंदा हैं. ऐसे में उनकी झूठी मौत की खबर को पब्लिसिटी स्टंट बताया है.
Poonam Pandey Alive: अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया था. हाल में ही सामने आया कि एक्ट्रेस का Cervical Cancer से निधन हो गया है. अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर फिर तहलका मचा दिया है. वो जिंदा हैं. ऐसे में झूठी खबर के पूनम के भद्दे मजाक को लोग पसंद नहीं कर रहे और इसे घटिया पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं.
लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी ने बदतर पब्लिसिटी स्टंट किए हैं. पहले भी कई जाने माने एक्टर ऐसा कर चुके हैं. यहां हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं.
उर्फी जावेद
एक्ट्रेस उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आती हैं. कुछ समय पहले उर्फी ने खुद के अरेस्ट को लेकर एक फेक वीडियो बनाया था उनकी सच में मुश्किलें बढ़ गईं. मुंबई पुलिस ने उर्फी के खिलाफ एफआईआर (FIR) रजिस्टर कर उनपर 171, 149 (चीटिंग), 500 (डिफेमेशन) और 34 (कॉमन इंटेनशन) का केस दर्ज किया है.
कार्तिक आर्यन
बीते साल में कार्तिक को इंडिगो एयरलाइन में इकोनॉमी क्लास में उड़ान भरते देखा गया. लोगों ने जब उन्हें अपने बीच देखा, तो खुशी से गदगद हो उठे. एक्टर का मुंबई में लैंड करने से पहले ही फ्लाइट वाला वीडियो वायरल हो गया. लोगों ने इसे उनकी आने वाली फिल्म 'सत्याप्रेम की कथा' के लिए पब्लिसिटी स्टंट बताया था.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












