
Poco M2 का नया वेरिएंट भारत में 21 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें खास बातें
AajTak
Poco M2 के एक नए वर्जन Poco M2 Reloaded को भारत में कल यानी 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. इसकी जानकारी पोको इंडिया ने ट्विटर पर दी है. फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग फोन के लिए एक डेडिकेटेड पेज भी जारी किया गया है.
Poco M2 के एक नए वर्जन Poco M2 Reloaded को भारत में कल यानी 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा. इसकी जानकारी पोको इंडिया ने ट्विटर पर दी है. फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग फोन के लिए एक डेडिकेटेड पेज भी जारी किया गया है. यहां इसके लिए 'मल्टीमीडिया पावरहाउस' टैग लाइन का इस्तेमाल किया गया है. चूंकि, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Poco M2 Reloaded के लिए पेज जारी किया गया है. ऐसे में साफ है कि इसे लॉन्च के बाद यहीं उपलब्ध कराया जाएगा. लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में फुल-HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G80 और ओरिजनल Poco M2 जैसा डिजाइन मिलेगा. फ्लिपकार्ट पेज के मुताबिक, भारत में Poco M2 Reloaded को 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इसकी सेल इसी दिन 3pm से शुरू की जाएगी. जारी किए गए पेज पर लिखा गया है कि ओरिजनल Poco M2 फ्लिपकार्ट पर वैल्यू फॉर मनी के लिए हाइएस्ट रेटेड फोन है.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











