
PM Narendra Modi Nomination Live Updates: दश्वामेघ घाट पर PM मोदी ने की मां गंगा की पूजा, नीतीश कुमार अस्वस्थ, प्रधानमंत्री के नामांकन में नहीं हो सकेंगे शामिल
AajTak
पीएम मोदी आज लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से नामांकन करने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री तीसरी बार काशी से मैदान में उतरे हैं. नामांकन से एक दिन पहले पीएम मोदी वाराणसी में भव्य रोड शो भी कर चुके हैं. इस सीट पर 1 जून को मतदान किया जाएगा.
लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से आज का दिन बेहद खास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे. उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए गठबंधन के कई नेता मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री सबसे पहले बनारस के दशाश्वमेध घाट पर जाएंगे और 10 बजे के आसपास काल भैरव मंदिर के दर्शन करेंगे.
पीएम मोदी के जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक करीब 10.45 बजे नामांकन से पहले वह एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद 11:40 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पीएम मोदी झारखंड रवाना हो जाएंगे.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










