PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे वॉशिंगटन, आज होगी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात
ABP News
PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर पहले अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं. बता दें, बीते दिन नई दिल्ली से पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना हुए थे.
PM Modi US Visit: अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉशिंगटन पहुंच गए हैं. बता दें, बीते दिन नई दिल्ली से पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना हुए थे जो अब वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी अब यहां से सीधे पेंसिलवेनिया एवेन्यू स्थित होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल के लिए रवाना होंगे और यही ठहरेंगे.
23 सितंबर को अमेरिकी समय सुबह 9:40 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7:15 बजे से) प्रधानमंत्री मोदी अपने होटल में हीं अलग-अलग CEO से मुलाकात करेंगे. इन CEOs में क्वालकॉम के अध्यक्ष एवं CEO, एडोब के चेयरमैन, फर्स्ट सोलर के CEO, जनरल ऐटौमिक्स के चेयरमैन एवं CEO और ब्लैकस्टोन के संस्थापक शामिल होंगे. वहीं आज पीएम मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मिलेंगे.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












