
PM Modi US Visit: पीएम मोदी के विमान ने अफगानिस्तान के ऊपर से उड़ान नहीं भरी, पाकिस्तान का एयर स्पेस इस्तेमाल किया
ABP News
पीएम मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद सातवीं बार अमेरिका पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री तीन दिन की यात्रा पर अमेरिका आए हैं.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित करने के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं. पीएम मोदी बुधवार को अमेरिका की यात्रा पर रवाना हुए थे. सूत्रों से जानकारी मिली है कि पीएम मोदी के विमान ने अफगानिस्तान के ऊपर से उड़ान नहीं भरी, बल्कि अमेरिका तक अपनी नॉन स्टॉप फ्लाइट के लिए उन्होंने पाकिस्तान के एयर स्पेस का इस्तेमाल किया. सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया.
सूत्रों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का भाषण कोरोना प्रबंधन, आतंकवाद, आतंकवाद का मुकाबल, संयुक्त राष्ट्र में सुधार और सुरक्षा परिषद में सुधार पर केंद्रित होगा. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार से मतलब है कि भारत को सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनाया जाए. भारत लंबे समय से अपना दावा स्थाई सदस्य के तौर पर पेश करता रहा है. वहीं पाकिस्तान को लेकर भी बातचीत होगी. आतंकवाद, मानव तस्करी, ड्रग तस्करी में पाकिस्तान शामिल है, ये दुनिया के लिए बड़ा खतरा है. द्विपक्षीय वार्ताओं और क्वाड में चीन को लेकर बातचीत होगी, तमाम देश चीन की दादागिरी से परेशान है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












