
PM Modi Security Breach: पीएम की सुरक्षा में चूक पर आजतक का स्टिंग, कांग्रेस अपने स्टैंड पर कायम
AajTak
आज तक के 'ऑपरेशन सुरक्षा' ने सब जगह तहलका मचा दिया है. ये वही स्टिंग ऑपरेशन है जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का अनदेखा और अनसुना सच दुनिया के सामने रख दिया. बीते दिन आजतक ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पंजाब पुलिस के कई अफसरों की गवाही आपको सुनाई थी. आजतक के खुलासे से सियासी खलबली मच गई है. आज कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने 'ऑपरेशन सुरक्षा' को लेकर बड़ा रिएक्शन दिया,वहीं कांग्रेस सुरक्षा चूक मामले पर अपने स्टैंड पर कायम है. देखें वीडियो.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










