
PM Modi's Security: 4 लेयर होता है पीएम का सिक्योरिटी घेरा, जानिए रोजाना का खर्च
AajTak
देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा का घेरा चार लेयर का होता है. पहले स्तर में एसपीजी की टीम के पास सुरक्षा का जिम्मा होता है एसपीजी के 24 कमांडो प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहते हैं. एसपीजी कमांडो के पास एफएनएफ-2000 असॉल्ट रायफल होती है. सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और दूसरे अत्याधुनिक हथियारों से लैस होते हैं प्रधानमंत्री बुलेटप्रूफ कार में सवार रहते हैं. काफिले में 9 हाईप्रोफाइल गाड़ियों के अलावा एंबुलेंस और जैमर होता है. पीएम के काफिले में एक डमी कार भी चलती है. प्रधानमंत्री के काफिले में करीब 100 जवान शामिल होते हैं. पीएम की सुरक्षा में रोजाना 1.62 लाख का खर्च आता है. देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










