
PM Modi Rajya Sabha Speech Live: 'जिस कांग्रेस के अपने नेता की गारंटी नहीं, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे', राज्यसभा में बोले PM मोदी
AajTak
संसद के बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण दिया था, जिसके अगले दिन यानी एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट पेश किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर दो बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव जवाब देंगे. इससे पहले 5 फरवरी को उन्होंने लोकसभा में अपना भाषण दिया था.
PM Modi Rajya Sabha Speech: संसद के बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण दिया था, जिसके अगले दिन यानी एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का अंतरिम बजट पेश किया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर दो बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव जवाब देंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने बीते 5 फरवरी को लोकसभा में भाषण दिया था. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था.
पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा था कि मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है कि विपक्ष ने लंबे समय तक वहीं रहने का संकल्प लिया है. जैसे कई दशकों तक सत्ता पक्ष में बैठे थे, वैसे ही कई दशकों तक अब विपक्ष में बैठने का आपका संकल्प जनता जनार्दन जरूर पूरा करेगी.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










