PM Modi Meets kids: जब बच्चे ने पीएम मोदी को सुनाई एक खूबसूरत कविता, देखें वीडियो
AajTak
PM Modi Met kids in Berlin: बर्लिन में पीएम बच्चों से दिल खोलकर मिले- एक बच्ची पीएम की तस्वीर लाई थी तो पीएम ने उस फोटो को गौर से देखा. बच्ची से बात की तस्वीर देखी और अपने ऑटोग्राफ भी दिए. बच्ची ने पीएम को बताया कि उसने ये तस्वीर क्यों बनाई- बच्ची की बनाई तस्वीर देखकर पीएम ने उसे खूब शाबाशी भी दी. इस दौरान वो एक बच्चे से तो वो काफी देर तक बात करते रहे. बच्चे ने काफी कुछ सुनाया और मोदी ने उसका हौसला बढ़ाया. उस बच्चे ने जो कविता सुनाई उसे सुनकर प्रधानमंत्री मोदी काफी खुश हुए. देखें उस बच्चे की प्रधानमंत्री मोदी को कविता सुनाते हुए ये वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










