
PM Modi Letter to Sunita Williams: 'भारत में बेटी का रहेगा इंतजार, आप हमसे हजारों मील दूर, लेकिन...', सुनीता विलियम्स को PM मोदी की चिट्ठी
AajTak
पीएम मोदी ने एक मार्च को यह चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने इस खत में सुनीता की सुरक्षित वापसी की कामना करते हुए उन्हें भारत की बेटी बताया. प्रधानमंत्री ने यह खत प्रख्यात अंतरिक्षयात्री माइक मैमिमिनो (Mike Massimino) के जरिए सुनीता विलियम्स को भेजा था.
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स की घर वापसी का सफर शुरू हो चुका है. उन्होंने आज सुबह 10.30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती के लिए उड़ान भरी. उनका स्पेसक्राफ्ट SpaceX ड्रैगन बुधवार सुबह 3.27 बजे लैंड करेगा. पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही है. इस बीच उनकी वापसी से पहले सुनीता विलियम्स को लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खत सामने आया है.
पीएम मोदी ने एक मार्च को सुनीता विलियम्स को यह चिट्ठी लिखी थी. उन्होंने इस खत में सुनीता की सुरक्षित वापसी की कामना करते हुए उन्हें भारत की बेटी बताया है. प्रधानमंत्री ने यह खत प्रख्यात अंतरिक्षयात्री माइक मैसिमिनो (Mike Massimino) के जरिए सुनीता विलियम्स को भेजा था. इस खत को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शेयर किया है.
सुनीता विलियम्स के नाम इस चिट्ठी में पीएम मोदी ने लिखा है कि मैं भारत के लोगों की ओर से आपको शुभकामनाएं देता हूं. आज एक कार्यक्रम में मेरी मुलाकात प्रख्यात अंतरिक्षयात्री माइक मैसिमिनो से हुई. उनसे बातचीत के दौरान आपका जिक्र हुआ और हमने इस पर चर्चा की कि हमें आप पर और आपके काम पर गर्व है. इस बातचीत के बाद मैं खुद को आपको यह पत्र लिखने से रोक नहीं पाया. जब अमेरिकी दौरों के दौरान मेरी राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकातें हुईं तो मैंने आपका कुशलक्षेम उनसे पूछा था.
पीएम मोदी ने चिट्ठी में लिखा कि भारत के 1.4 अरब लोग आपकी उपलब्धियों पर हमेशा फख्र महसूस करते हैं. हाल के घटनाक्रमों में आपने एक बार फिर अपनी क्षमता दिखा दी है. बेशक आप हमसे हजारों मील दूर हैं लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं. भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन की सफलता की प्रार्थना करते हैं. बॉनी पांड्या आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे और मुझे यकीन है कि दिवंगत दीपकभाई की दुआएं आपके साथ है. 2016 में अमेरिकी दौरे के दौरान आपसे और उनसे मुलाकात मुझे याद है. आपकी वापसी के बाद हमें आपके भारत आने का इंतजार होगा. अपनी बेटी की भारत में मेजबानी करना हमारे लिए खुशी की बात होगी. मैं माइकल विलियम्स को भी शुभकामना भेजता हूं. आपकी और बैरी विल्मर की सुरक्षित वापसी को लेकर शुभकामनाएं.
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र ने इस चिट्ठी को शेयर करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की बेटी की सुरक्षित वापसी की उम्मीद है. अंतरिक्षयात्री माइक मैसिमिनो के जरिए सुनीता विलियम्स को भेजे गए पीएम मोदी के इस खत में 1.4 अरब भारतीयों का गर्व झलकता है. कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने एक कार्यक्रममें मैसिमिनो से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि उनका और भारतीयों का यह पत्र सुनीता विलियम्स तक पहुंचे. पीएम मोदी ने इस खत में सुनीता की सुरक्षित वापसी की कामना करते हुए उन्हें भारत की बेटी बताया जबकि सुनीता ने इस पर पीएम मोदी और भारत का आभार जताया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






