
PM Modi Interview: 'कानूनी बदलाव करना पड़ा तो करूंगा', जब्त काली कमाई गरीबों को लौटाने के सवाल पर बोले पीएम मोदी
AajTak
PM Modi Interview: लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजतक ने अब तक का सबसे सॉलिड इंटरव्यू लिया है. ये इंटरव्यू आजतक टीवी पर 7 बजे और हमारे अंग्रेजी चैनल इंडिया टुडे टीवी पर शाम 8 बजे प्रसारित हुआ. इंटरव्यू से जुड़ी हर खबर आपको Aajtak.in पर पढ़ सकते हैं.
लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजतक ने सबसे सॉलिड इंटरव्यू लिया है. इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोपों से लेकर धर्म-आधारित आरक्षण तक और देश के तमाम सुलगते मुद्दों पर खुलकर बातचीत की. इंडिया टुडे ग्रुप के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल, मैनेजिंग एडिटर अंजना ओम कश्यप, मैनेजिंग एडिटर श्वेता सिंह और कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने पीएम मोदी से देश के तमाम मुद्दों पर बात की है.
इस दौरान श्वेता सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा ये पैसों की बात आपने की है, तो मुझे आपकी रैली की एक बात याद आती है… क्योंकि जब ईडी इस तरह नोटों का अंबार बरामद करता जाता है तो…मैंने श्वेतपत्र किया है इस मुद्दे पर. ये ईडी जो जब्त करता है पैसा, वो पैसे जाते कहां हैं? बड़ा दुख हुआ ये जानकर कि जब तक यह मामला चलेगा, वो जब्त रहेगा. आपने कहा कि ये जो पैसे भ्रष्टाचारियों से लिए जाएंगे, वो आम लोगों तक पहुंचाए जाएंगे. वापस लौटाए जाएंगे. ये कैसे संभव होगा?
यह भी पढ़ें- PM Modi Interview: 'इलेक्शन कमीशन अब स्वतंत्र हुआ है, पहले तो...', आजतक को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बोले PM मोदी
इस पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपने बहुत मार्मिक चीज पूछी है. मैं मानता हूं कि अच्छा होगा कि आजतक के लोगों के बहाने, दर्शकों को बेहद मदद मिलेगी. मैं मानता हूं कि दो प्रकार के भ्रष्टाचार हैं. एक जो बड़े बड़े कारोबार में करते हैं, जिनमें लेने वाला भी कुछ बताता नहीं, देने वाला भी नहीं बताता, ये मुसीबत है. मगर, ज्यादातर निर्दोष लोग हैं. जैसे बंगाल में, शिक्षकों की भर्ती में पैसे गए. तो पता है भाई कि इस आदमी को नौकरी मिली, उसके पास सर्टिफिकेट वगैरह कुछ नहीं हैं. और उस बेचारे ने यहां से कर्ज लिया, उसने जमीन गिरवी रखी, घर गिरवी रखा यानी ट्रेल है.
लोगों का पैसा कैसे लौटा सकता हूं, इस पर कर रहा हूं काम
अभी हमने काफी पैसे जब्त किए हैं. हमने सवा लाख करोड़ की संपत्ति जब्त की है. अब जैसे केरल में था कॉम्यूनिस्ट पार्टी एक ऐसा रैकेट चलाती है. ये बड़े इमानदारी का ठेका लेकर घूम रहे हैं. कॉपरेटिव में गरीबों के पैसे हैं. ज्यादातर नौकरी पेशा वालों के पैसे और आदमी फिक्स डिपॉजिट में पैसे देता है, रखता है कि बेटी बड़ी होगी तो शादी के लिए काम आएंगे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







