
PM Modi in US: 21 तोपों की सलामी, बाइडेन के साथ बैठक., फिर स्टेट डिनर... जानिए पीएम मोदी के दूसरे और तीसरे दिन का पूरा कार्यक्रम
AajTak
पीएम मोदी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने प्राइवेट डिनर का आयोजन किया. इस दौरान बाइडेन की ओर से पीएम मोदी को कुछ खास गिफ्ट दिए गए. बदले में पीएम मोदी ने भी बाइडेन और जिल बाइडेन को गिफ्ट दिए. पीएम मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के न्योते पर अपनी पहली स्टेट विजिट पर यूएस पहुंचे हैं. अमेरिका में अपनी यात्रा के पहले दिन UN में योग समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद व्हाइट हाउस पहुंचे. यहां जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने पीएम मोदी के लिए प्राइवेट डिनर का आयोजन किया था. व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का स्वागत जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने किया. इस प्राइवेट इंगेजमेंट के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने एक दूसरे को गिफ्ट भी दिए. अब पीएम मोदी के दौरे के दूसरे दिन उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. इसके अलावा वे स्टेट डिनर में भी शामिल होंगे.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को एक विशेष चंदन का डिब्बा भेंट किया, जिसे जयपुर के एक मास्टर शिल्पकार द्वारा हस्तनिर्मित किया गया है. इसपर मैसूर से प्राप्त चंदन में जटिल रूप से नक्काशीदार वनस्पतियों और जीवों के पैटर्न हैं.
पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का फुल कवरेज यहां देखें - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी डॉ जिल बाइडेन को प्रयोगशाला में विकसित 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड उपहार में दिया.
- इस चंदन के डिब्बे में भगवान गणेश की मूर्ति है. इस मूर्ति को कोलकाता के पांचवीं पीढ़ी के चांदी कारीगरों के एक परिवार द्वारा हस्तनिर्मित किया गया है. बॉक्स में एक दीया भी है. - पीएम मोदी द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को उपहार में दिए गए बॉक्स में दस दान राशि भी हैं. इसमें पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा निर्मित चांदी का नारियल, कर्नाटक से प्राप्त चंदन का एक सुगंधित टुकड़ा, तमिलनाडु से लाए गए तिल, राजस्थान में बना 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का, राजस्थान में ही बना 9.5% शुद्ध और हॉलमार्क वाला चांदी का सिक्का, गुजरात का नमक लवंदन हैं. इसके अलावा इसमें पंजाब का घी, महाराष्ट्र का गुड़, उत्तराखंड का चावल भी है. बाइडेन की ओर से क्या क्या गिफ्ट मिले?
- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन पीएम मोदी को भी कुछ खास उपहार दिए. इनमें 20वीं सदी की एक प्राचीन बुक गैलरी, विंटेज अमेरिकी कैमरा, अमेरिकी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी से जुड़ी एक किताब और रॉबर्ट फ्रॉस्ट की संग्रहित कविताओं के पहले संस्करण की कॉपी दी गई.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










