
PM Modi in Australia Live: सिडनी के एरिना स्टेडियम पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में 20 हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित
AajTak
पीएम मोदी के इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने मोदी के दौरे से पहले ट्वीट कर कहा, ऑस्ट्रेलिया और भारत एक स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए एक प्रतिबद्धता साझा करते हैं. साथ में हमें इस दृष्टि का समर्थन करने में एक महत्वपूर्ण प्रभावी भूमिका निभानी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. वे थोड़ी देर में सिडनी के कुडोस बैंक एरिना में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. सिडनी के ओलंपिक पार्क में 20 हजार से ज्यादा भारतीय मूल के लोग उन्हें सुनने पहुंचे हैं. यहां सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इससे पहले एयरक्राफ्ट की मदद से पीएम मोदी के स्वागत में सिडनी में आसमान में ‘वेलकम मोदी’ लिखा गया.
पीएम मोदी के स्वागत में हुए रंगारंग कार्यक्रम
सिडनी में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे #PMModi, कश्मीर में #G20 समिट और देखिये दोपहर 1 बजे की बड़ी ख़बरें #LunchBreak में | #ATLivestream@nehabatham03https://t.co/8eTTH19sBR
सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचे थे. यह पीएम मोदी के तीन देशों के दौरे का आखिरी पड़ाव है. पीएम मोदी यहां ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी 22 से 24 मई तक ऑस्ट्रेलिया सरकार के मेहमान के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






