
PM Modi China Visit LIVE: चीन के तिआनजिन पहुंचे पीएम मोदी, 7 साल बाद पहला दौरा, शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात
AajTak
PM Modi Japan Visit LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर हैं. अपनी यात्रा के पहले दिन पीएम मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ शिखर वार्ता की. अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे चार फैक्ट्रियों का दौरा करेंगे, जिनमें से एक में भारत के लिए शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का प्रोटोटाइप तैयार हो रहा है. यात्रा के दूसरे चरण में पीएम मोदी चीन के तियानजिन शहर में आयोजित होने वाले एससीओ सम्मेलन में भाग लेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा समाप्त करके टोक्यो से चीन के तिआनजिन शहर पहुंचे. वह यहां शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. सम्मेलन से इतर पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात भी होगी.
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में शुक्रवार को अपने जापानी समकक्ष शिगेरु इशिबा के साथ 15वीं भारत-जापान शिखर वार्ता में शिरकत की थी, जिसका मकसद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना था. इस दौरान उन्होंने चार फैक्ट्रियों का दौरा किया, जिनमें से एक में E10 शिंकानसेन बुलेट ट्रेन का प्रोटोटाइप बनाया जा रहा है. भारत के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर इसी ट्रेन सेट के चलने की उम्मीद है.
पीएम मोदी ने शिगेरु इशिबा के साथ शिखर वार्ता से पहले इंडिया-जापान बिजनेस फोरम को संबोधित किया. इस मंच से उन्होंने कहा कि जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा मिलकर इस सदी की तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सकते हैं. पीएम मोदी की जापान और चीन की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और टैरिफ नीतियों के चलते भारत-अमेरिका संबंधों में तल्खी आई है.
पीएम मोदी के चीन दौरे से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स आप यहां देख सकते हैं:

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








