
PM Modi ने किया पंचायतों से संवाद, दिया महात्मा गांधी का ये मंत्र, देखें
AajTak
आज गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचायतों से संवाद किया. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज के दिन देशभर के लाखों गांवों के लोग ग्रामसभाओं के रूप में जल जीवन संवाद कर रहे हैं .ऐसे अभूतपूर्व और राष्ट्रव्यापी मिशन को इसी उर्जा के साथ सफल बनाया जा सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि जल जीवन मिशन का विजन सिर्फ लोगों तक पानी पहुंचाने का ही नहीं है, ये डिसेंट्रलाइजेशन (विकेंद्रीकरण) का उसके भी एक बहुत बड़ा मूवमेंट है. ये विजेल ड्रिवेन, विमन ड्रिवेन मोमेंट है. इसका मुख्य आधार जनआंदोलन जनभागीदारी है और आज ये हम इस आयोजन में होते हुए ये देख रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, जल संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके लिए हमें युद्ध स्तर पर प्रयास करने होंगे. उन्होंने कहा कि पानी को हमें प्रसाद की तरह इस्तेमाल करना चाहिए. देखें ये वीडियो.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










