
PM मोदी 13 जनवरी को जाएंगे कश्मीर, सोनमर्ग टनल का करेंगे उद्घाटन, होंगे ये फायदे
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन करेंगे. 12 किलोमीटर लंबी यह परियोजना 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार हुई है. यह श्रीनगर-लद्दाख के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी. पीएम परियोजना में योगदान देने वाले श्रमिकों से भी मिलेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग जाएंगे. वे सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन करेंगे. इस नए सुरंग के उद्घाटन का समय सुबह 11:45 बजे रखा गया है. इस मौके पर प्रधानमंत्री मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे. सोनमर्ग सुरंग परियोजना एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है. इस पर 2700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है. उद्घाटन के बाद इस टनल से होने वाले कई फायदे खुद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गिनाए हैं, जिसकी पीएम मोदी ने सराहना भी की.
मसलन, सोनमर्ग टनल परियोजना लगभग 12 किलोमीटर लंबी है और इसे 2,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनाया गया है. इसमें मुख्य सुरंग, एग्जिट सुरंग और कई पहुंच मार्ग शामिल हैं. इस परियोजना के उद्घाटन के बाद श्रीनगर और सोनमर्ग के बीच सभी मौसमों में संपर्क को बनाकर रखने में मदद मिलेगी, जो कि सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम है.
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: बारामूला से आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार, AK-47 समेत भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद
पीएम के दौरे से पहले उमर अब्दुल्ला पहुंचे सोनमर्ग
पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोनमर्ग का दौरा किया और एक एक्स पोस्ट में बताया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोमवार को होने वाली यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज सोनमर्ग का दौरा किया. ज़ेड-मोड़ सुरंग के उद्घाटन से सोनमर्ग पूरे साल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा, सोनमर्ग अब एक बेहतरीन स्काई रिसॉर्ट के रूप में विकसित होगा. स्थानीय लोगों को सर्दियों में बाहर नहीं जाना पड़ेगा और श्रीनगर से कारगिल/लेह तक की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा." पीएम मोदी ने उनके इस एक्स पोस्ट को शेयर भी किया और कहा, "मैं सोनमर्ग दौरे का उत्सुकता से इंतजार कर रहा हूं."
समुद्र तल से 8600 फीट ऊपर बनाया गया टनल

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










