
PM मोदी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया, ₹19,650 करोड़ की लागत से हुआ तैयार
AajTak
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का आज उद्घाटन हो गया है. नए हवाई अड्डे का क्षेत्रफल 1,160 हेक्टेयर में फैला है और यह भारत की एविएशन क्षमता को काफी बढ़ाने के साथ ही मुंबई के मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यातायात के भारी दबाव को कम करेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया. यह ग्रीनफील्ड परियोजना लगभग ₹19,650 करोड़ की लागत से बनाई गई है.
नए हवाई अड्डे का क्षेत्रफल 1,160 हेक्टेयर में फैला है और यह भारत की एविएशन क्षमता को काफी बढ़ाने के साथ ही मुंबई के मौजूदा छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यातायात के भारी दबाव को कम करेगा. उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने नए निर्माणाधीन सुविधाओं का वॉकथ्रू किया.
जल्द शुरू होंगी उड़ानें
नए हवाई अड्डे से घरेलू उड़ान संचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जबकि अंतरराष्ट्रीय यात्राएं दिसंबर 2025 तक चालू होने का अनुमान है. इस हवाई अड्डे में चार टर्मिनल और दो समानांतर रनवे शामिल हैं. इसके अलावा, एक VVIP टर्मिनल का निर्माण 2026 में शुरू होगा और 2030 तक पूरा होने की योजना है.
कमल के फूल जैसी है टर्मिनल की डिजाइन
लंदन स्थित Zaha Hadid Architects द्वारा डिजाइन किए गए टर्मिनल की संरचना कमल के फूल से प्रेरित है और इसमें महाराष्ट्र के इतिहास और संस्कृति को दर्शाने वाला कला प्रदर्शन भी शामिल होगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










