
PM मोदी ने तुलसी गबार्ड को गिफ्ट किया महाकुंभ का पवित्र जल, रिटर्न में मिली तुलसी की माला, VIDEO
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ से लाया गया गंगाजल उन्हें भेंट किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ से लाया गया गंगाजल उन्हें भेंट किया. महाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर हुआ था, जो 26 फरवरी को समाप्त हुआ. इस धार्मिक मेले में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे.
पीएम मोदी से मुलाकात करने से पहल तुलसी गबार्ड ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) द्वारा अमेरिकी धरती पर की जा रही भारत विरोधी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया गया.
यहां देखें पीएम मोदी और तुलसी गबार्ड की मुलाकात का VIDEO...
श्रीमद्भगवत गीता से मिलता है मार्गदर्शनः तुलसी
हिंदू धर्म को मानने वाली तुलसी गबार्ड ने समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह अक्सर अच्छे और कठिन समय दोनों में श्रीमद्भगवत गीता में भगवान कृष्ण की शिक्षाओं से शक्ति और मार्गदर्शन प्राप्त करती हैं.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









