
PM मोदी को घाना के राष्ट्रीय सम्मान से किया गया सम्मानित, दोनों देशों ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में हम Security through solidarity के मंत्र को लेकर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने ऐलान किया कि घाना के साथ सशस्त्र बलों की ट्रेनिंग, समुद्री सुरक्षा, डिफेंस सप्लाई और cyber security जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर घाना पहुंचे, जो पश्चिम अफ्रीकी देश की उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है. अकरा के कोटोका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया और 21 तोपों की सलामी दी गई. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को घाना के दूसरे राष्ट्रीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया. घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा द्वारा पीएम मोदी को 'ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया गया
राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "घाना के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है. मैं राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और घाना के लोगों का दिल से आभार प्रकट करता हूं. मैं इस सम्मान को 1.4 अरब भारतीयों की ओर से विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूं. यह सम्मान मैं हमारे युवाओं की आकांक्षाओं को, उनके उज्ज्वल भविष्य को, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं को तथा भारत तथा घाना के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित करता हूं."
इससे पहले पीएम मोदी ने घाना की सरजमीं पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत को लेकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का खुद एयरपोर्ट आना, उनके लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है. संयुक्त वक्तव्य जारी करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत-घाना मित्रता के केंद्र में हमारे साझे मूल्य, संघर्ष और समावेशी भविष्य को लेकर साझे सपने हैं, जिसने अन्य देशों को भी प्रेरित किया है.
यह भी पढ़ें: घाना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को मिली 21 तोपों की सलामी, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति महामा ने किया भव्य स्वागत
कई अहम ऐलान
उन्होंने घाना को पश्चिम अफ्रीका में एक जीवंत लोकतंत्र और "आशा की किरण" (Beacon of Hope) के रूप में सराहा. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. PM मोदी ने ऐलान करते हुए कहा, 'आज हमने घाना के लिए ITEC और ICCR scholarships को दोगुना करने का निर्णय लिया है. युवाओं के Vocational एजुकेशन के लिए, एक Skill Development Center की स्थापना के लिए काम किया जाएगा. कृषि क्षेत्र में, राष्ट्रपति महामा जी के “Feed Ghana” प्रोग्राम में सहयोग करने में हमें खुशी होगी.'

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






