
PM मोदी को ओडिशा के आर्टिस्ट ने अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, स्मोक से मैप पर बनाई तस्वीर
AajTak
ओडिशा के स्मोक आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. ओडिशा के कटक निवासी स्मोक आर्टिस्ट दीपक विस्वाल ने भारत के मानचित्र में स्मोक की मदद से पीएम मोदी की तस्वीर बनाई है. ओडिशा के स्मोक आर्टिस्ट ने इस तस्वीर में चिड़िया को जन्मदिन पर शुभकामना संदेश देते हुए दर्शाया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72 साल के हो गए हैं. पीएम मोदी के जीवन के 72 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी है. ओडिशा के कटक जिले के स्मोक आर्टिस्ट दीपक विस्वाल ने भी पीएम मोदी को अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है.
कटक जिले के स्मोक (धुंआ) आर्टिस्ट दीपक विस्वाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर स्मोक आर्ट की मदद से एक अनूठी कलाकृति बनाई है. दीपक ने भारत के मानचित्र में नरेंद्र मोदी की एक अनोखी तस्वीर बनाई है. दीपक ने तस्वीर में खुले आसमान में चिड़ियों को नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामना संदेश देते दर्शाया है. दीपक को नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाने में करीब छह घंटे का समय लगा है.
स्मोक आर्टिस्ट दीपक ने आजतक से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश के मानचित्र में धुंआ की मदद से एक तस्वीर बनाया हूं. इस तस्वीर में आसमान में आजाद उड़ने वाली चिडिया को दर्शाया है जो प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन का बधाई संदेश दे रही हैं. दीपक ने भगवान जगन्नाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की.
उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली से विश्व में भारत को एक नई पहचान मिली है. भारतीय नागरिकों को अन्य देशों में सम्मान मिल रहा है. अन्य देश भी भारत की सभ्यता और संस्कृति को अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि विश्व में नरेंद्र मोदी भारत के 135 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं और यही कारण है कि मैंने पीएम मोदी की तस्वीर को भारत के मानचित्र में बनाया है. गौरतलब है कि दीपक विस्वाल स्मोक आर्ट में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. दीपक पहले भी कई हस्तियों की तस्वीर स्मोक के जरिये बनाकर चर्चा में रहे हैं. बता दें कि दीपक ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी के दोबारा यूपी की सत्ता पर काबिज होने के बाद भी स्मोक की मदद से सीएम योगी की तस्वीर बनाई थी.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









