
PM मोदी के खिलाफ देश में कौन बनेगा चेहरा? जानिए ममता बनर्जी का जवाब
AajTak
बंगाल सीएम से पूछा गया कि क्या वह बनारस जाएंगी? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि क्यों नहीं जायेंगे? वहां खाना बहुत अच्छा मिलता है. तीसरा सवाल पूछा गया कि क्या वो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. इसके जवाब में ममता बनर्जी ने कहा कि अगर उन्हें बुलाया गया तो वो जरूर जाएंगी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) दिल्ली दौरे पर हैं. बुधवार को उन्होंने एक टी पार्टी की, जिसमें कई पत्रकारों को भी बुलाया. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला. पेगासस मसले (Pegasus) पह हमलावर होते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा फोन हैक किया गया. अभिषेक और पीके का भी फोन हैक किया गया है. अभी कोई भी फ्रीडम ऑफ प्रेस नहीं बची है. मुख्यमंत्री ने कहा कि पेगासस एक खतरनाक वायरस है, जिसके जरिए हमारी सुरक्षा को खतरे में डाला गया है. संसद में विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा रहा है. ममता बनर्जी ने कहा कि इस वक्त इमरजेंसी से भी सीरियस हालात हैं.
मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








