
PM मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, केंद्र ने पंजाब सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट
AajTak
केंद्र ने पिछले साल पीएम मोदी की सुरक्षा में लगी सेंध को लेकर पंजाब सरकार से एक्शन रिपोर्ट मांगी है. दोषी अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है. जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट इसी महीने तक फाइल होने की संभावना है.
पिछले साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया था, इसके बाद प्रधानमंत्री को वापस एयरपोर्ट लौटना पड़ा था. PM की सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में हो रही देरी से नाराज, केंद्र ने राज्य सरकार से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. गृह सचिव ने इस मुद्दे को लेकर मुख्य सचिव से की बात की है. जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ इसी महीने में चार्जशीट फाइल हो सकती है.
दोषी अधिकारियों पर एक्शन नहीं पीएम की सुरक्षा में हुई चूक के मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा 5 सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई थी जिसकी अगुवाई रिटायर्ड जस्टिस इंदु मल्होत्रा ने की थी. छह महीने पहले जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की थी जिसमें राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, पुलिस प्रमुख एस चट्टोपाध्याय और अन्य शीर्ष अधिकारियों को चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था. इसके बाद, इस हफ्ते की शुरुआत में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ से कार्रवाई की रिपोर्ट जमा करने को कहा था. इसमें राज्य सरकार द्वारा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई में देरी का भी जिक्र किया गया.
रिपोर्ट में पंजाब पुलिस के अधिकारियों पर लापरवाह रवैये का आरोप लगाया गया था और इस घटना को 'योजना और तालमेल में भारी विफलता' के रूप में संदर्भित किया गया था. जिस समय यह घटना हुई तब पंजाब में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के मुखिया चरणजीत सिंह चन्नी थे.
हुई थी बड़ी चूक
दरअसल 5 जनवरी, 2022 को पीएम पंजाब दौरे पर गए थे. जब वह बठिंडा हवाई अड्डे से हुसैनीवाला जाने के लिए सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे थे तो उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर आधे घंटे तक फंसा रहा. गृह मंत्रालय ने तब बताया था कि पीएम मोदी के कार्यक्रम और दौरे के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था. ऐसे में नियमों के मुताबिक,राज्य को सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने की जरूरत थी. साथ ही आकस्मिक प्लान को देखते हुए पंजाब सरकार को सड़क मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात करनी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस सुरक्षा चूक के बाद काफिले के बठिंडा एयरपोर्ट पर लौटने का फैसला किया गया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






