
PM मोदी की ओम बिरला से मुलाकात, जगदीप धनखड़ की सर्वदलीय बैठक... संसद में आज क्या रहा खास?
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की. वहीं, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में जारी गतिरोध दूर करने की कोशिश में सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की. संसद के दोनों सदनों में आज क्या-क्या खास रहा?
संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण में पक्ष-विपक्ष का राहुल गांधी के लंदन वाले बयान और अडानी मुद्दे पर सियासी संग्राम जारी है. संसद में जारी गतिरोध के बीच लोकसभा से विनियोग विधेयक 2023 पारित हो गया. लोकसभा ने अलग-अलग मंत्रालयों की अनुदान मांगों को भी मंजूरी दे दी है. विनियोग विधेयक और अनुदान मांगों का प्रस्ताव पारित होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही 24 मार्च की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ पीएम मोदी की इस मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहे. इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर दो बजे और फिर शाम 6 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी.
शाम 6 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने अडानी मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. पीएम मोदी भी सदन की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहे. विपक्ष की नारेबाजी के बीच ही वित्त मंत्री ने विनियोग विधेयक 2023 पेश किया और अलग-अलग मंत्रालयों की अनुदान मांगों के प्रस्ताव को भी बिना चर्चा के वोटिंग करा पारित कर दिया गया.
जगदीप धनखड़ ने की सर्वदलीय बैठक
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में जारी गतिरोध दूर करने के लिए गुरुवार को सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की. जगदीप धनखड़ की ओर से बुलाई गई बैठक में विपक्षी कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी और अन्य दलों के फ्लोर लीडर्स भी मौजूद रहे. जगदीप धनखड़ ने इस बैठक में सभी दलों के फ्लोर लीडर्स से सदन को सुचारू और व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए सहयोग मांगा.
pic.twitter.com/2zM5YCMaY8

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










